भोजपुरी फ़िल्म ये कैसा इश्क़ हैं को मिला यूए सर्टिफिकेट।

मुम्बई : युवी फिल्म्स के बैनर तले निर्मित भोजपुरी फ़िल्म ये कैसा इश्क़ हैं को सेंसर बोर्ड द्वारा यूए सर्टिफिकेट दिया गया हैं।यह एक प्रेम कहानी पर आधारित पारिवारिक व मनोरंजक फ़िल्म हैं।जिसकी शूटिंग राजगीर बिहार में की गई हैं।फ़िल्म के निर्देशक सागर सिन्हा ने बताया कि सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिलने के बाद बहुत जल्द फ़िल्म रिलीज की जाएगी।दर्शकों में फ़िल्म को लेकर उत्सुकता काफी समय से रही हैं और दर्शको को इस फ़िल्म का इंतजार बेसब्री से रहा हैं।फ़िल्म के मुख्य नायक आतिश भारद्वाज हैं।जिनकी यह पहली डेब्यू भोजपुरी फ़िल्म हैं।जबकि,नायिका मणि भट्टाचार्या हैं।जिन्होंने काफी भोजपुरी फिल्में की हैं।वहीं अन्य कई दिग्गज व लोकप्रिय चर्चित कलाकार भी फ़िल्म में नजर आयेंगे।इस फ़िल्म में दर्शकों को एक्शन,रोमांस,कॉमेडी और फैमिली ड्रामा भरपूर देखने को मिलेगी।
आतिश भारद्वाज ने जैसा बताया कि उन्हें अभिनय का शौक हमेशा से ही रहा हैं।लेकिन,देश सेवा का जज्बा भी होने के कारण वे आर्मी में थे।जब वे आर्मी से रिटायर्ड हुए तो अभिनय के शौक को पूरा करने का मन बनाया और फिर भोजपुरी फ़िल्मी दुनिया में इन्होंने अपना पदार्पण किया।चूँकि, आतिश भारद्वाज ने फ़िल्म के लिए बहुत मेहनत की हैं।ऐसे में इन्हें पूरी उम्मीद हैं कि दर्शक इनका अभिनय जरूर पसंद करेंगे।

इस फ़िल्म में बतौर प्रमुख कलाकार आतिश भारद्वाज,मणि भट्टाचार्या, निशा सिंह,महेश आचार्या, अयाज खान व अन्य ने अभिनय किया हैं।जबकि,फ़िल्म की निर्मात्री बिभा देवी,निर्देशक सागर सिन्हा,सह निर्माता बिकेश कुमार,प्रभुलिंगा पुजारी व बिपिन ए के,लेखक अरविंद तिवारी, संगीतकार अवनीश झा घुँघरू, गीतकार अरबिंद तिवारी व दिनेश दिलकश,गायक गायिका राजा हसन,आलोक कुमार,मोहन राठौर,मनोज मिश्रा,प्रियंका सिंह,ममता राउत, कोरियोग्राफर महेश आचार्या, डीओपी कुणाल जेना व डीके शर्मा,एक्शन डायरेक्टर प्रदीप खड़का हैं।

Published by Bhojpuri Cinema Samachar

A Digital Media News Blog Dedicated To Bhojpuri Film Industry.

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started